26 Apr 2024, 00:44:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। गौरतलब है कि पिछले महीने टीवी एक्ट्रेस रिया सेन ने अपने बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी के साथ शादी की थी। पूरे रीति के साथ रिया और शिवम शादी के बंधन में बंधे थे। फ़िलहाल रिया और शिवम एकसाथ प्राग में छुट्टियां मना रहे हैं।
 
बहरहाल रिया सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वो अपने पति शिवम तिवारी को किस कर रही हैं। बता दें कि रिया सेन जल्द ही ALTBalaji के वेब सीरीज ‘रागिनी एमएमएस 2.2’ में नजर आएंगी।
 
बता दें कि रिया ने आनन-फानन में शादी की थी, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि वो प्रेग्नेट हैं इसीलिए वो जल्दबाजी में शादी कर रही हैं। हालाँकि खबर यह भी है कि बांग्ला रीति रिवाज से यह शादी पहले ही हो चुकी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »