25 Apr 2024, 06:15:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

विदेश में गरीबों की मदद करती हैं प्रियंका, भारत में लोगों ने दीं गालियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2017 1:29PM | Updated Date: Sep 11 2017 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी हॉलीवुड फिल्मों को लेकर खबरों में हैं। प्रियंका जल्द ही कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी इसके अलावा वह यूनिसेफ के साथ मिलकर विदेश में गरीब बच्चों के लिए काम भी कर रही हैं।
 
प्रियंका चोपड़ा सोशल वर्क में भी काम कर रही हैं। पिछले 12 सालों से प्रियंका यूनिसेफ से जुड़ी हुई हैं। यूनिसेफ की गुडविल एम्बेस्डर पीसी फिलहाल जॉर्डन की राजधानी अमान में हैं। रविवार को उन्होंने यूनिसेफ के 'जॉर्डन कंट्री ऑफिस' में बच्चों के साथ वक्त गुजारा, उनसे अरबी भाषा सीखी और बच्चों के साथ अलग-अलग खेल खेलती दिखीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »