29 Mar 2024, 04:19:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। परिणीति चोपड़ा का कहना है कि उनके करियर का अभी रोमांचक दौर चल रहा है। परिणीति चोपड़ा के हाल के वर्षो में फिल्में सफल नहीं रही है लेकिन अब परिणीति को अपनी आने वाली फिल्मों जैसे 'गोलमाल अगेन' और 'संदीप और पिंकी फरार' से काफी उम्मीदें हैं। परिणीति इन दिनों टूरिज्म आॅस्ट्रेलिया की तरफ से 'फ्रेंड ऑफ आॅस्ट्रेलिया' पैनल में भी शामिल की गई हैं और वह पहली भारतीय महिला हैं जिन्हें टूरिज्म आॅस्ट्रेलिया ने अपना एम्बेसेडर बनाया है।

परिणीति ने बताया कि वह 'संदीप और पिंकी फरार' की तैयारी कर रही हैं जो कि मानसिक और शारीरिक रूप से एक चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट है। परिणीति ने बताया कि इसके बाद वह 'नमस्ते कनाडा' नाम की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी, जिसमें अक्षय कुमार उनके साथ नजर आएंगे। 'नमस्ते कनाडा', साल 2007 में आई फिल्म 'नमस्ते लंदन' के इस सीक्वल में कटरीना की जगह परिणीति नजर आएंगी। संदीप और पिंकी फरार में उनके साथ अर्जुन कपूर के नजर आएंगे जिनके साथ वह अपनी पहली फिल्म 'इश्कजादे' में काम कर चुकी हैं। परिणीति का कहना है कि वह अर्जुन के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि अर्जुन फिल्म इंडस्ट्री में उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »