20 Apr 2024, 17:31:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की बॉलीवुड में एंट्री, इस हीरो के साथ करेंगी डेब्यू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2017 12:13PM | Updated Date: Sep 11 2017 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी र्इशा अंबानी जल्‍द ही बॉलीवुड में ऐंट्री करने वाली है। बता दे की र्इशा, अक्षय कुमार की फिल्‍म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। इस फिल्‍म में अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे। ईशा इस फिल्‍म में एक्टिंग करती नजर नहीं आएंगी, बल्‍की वह अक्षय की फिल्‍म को प्रोड्यूस करेंगी। पहले इस फिल्‍म को सलमान खान और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस करने वाले थे अब उस फिल्‍म से ईशा का नाम भी जुड़ गया है। 
 
बता दें कि सलमान खान ने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। इस फिल्म में अक्षय मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिन पहले करण जौहर के घर एक मीटिंग हुई जिसमें अक्षय कुमार और ईशा अंबानी भी शामिल हुए थे। ईशा को यह प्रोजेक्ट अच्छा लगा. अक्षय, करण और रेशमा शेट्टी की फाइनल मीटिंग 29 अगस्त को अक्षय के घर पर हुई थी। दरअसल, करण, सलमान और अक्षय ने कुछ वक्त पहले जब इस फिल्म की घोषणा की थी तभी से अजय देवगन के नाराज होने की खबरें थीं, क्योंकि 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' पर राजकुमार संतोषी और अजय देवगन भी फिल्म बना रहे हैं। जिसके बाद सलमान ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि, सलमान के यह फैसला अजय की नाराजगी के चलते हुए लिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »