20 Apr 2024, 15:32:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। दीया और बाती हम से मशहूर हुए अनस राशिद को ज्यादातर लोग सूरज राठी के नाम से जानते हैं। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो ने उन्हें हर घर में पहचाना जाने वाला नाम बना दिया था। एक्टर ने पारंपरिक मुस्लिम तरीके से हीना इकबाल के साथ पंजाब के मलेरकोटा में शादी कर ली है। इस मौके पर उन्होंने सफेद रंग की शरेवानी पहनी थी जबकि हिना ने पिंक, ग्रीन और ब्लू कलर का भारी भरकम शरारा पहना था। हिना ने मुस्लिम दुल्हन वाले सभी आभूषण पहने हुए थे जिसमें कि स्टोन से जड़े हुए पाशा भी शामिल थे। इस शादी में पंजाबी तड़का भी था क्योंकि हिना ने कलीरों के साथ लाल रंग की चूड़िया भी पहनी थीं। दूल्हे की तरह ही दुल्हन भी काफी स्टनिंग लग रही थीं।
 
 
हिना इकबाल पेशे से एचआर प्रोफोशनल हैं जोकि चंडीगढ़ में रहती हैं और अब वे अनस के साथ मुंबई में शिफ्ट हो जाएंगे। उम्र में इकबाल राशिद से 14 साल छोटी हैं। बॉलीवुड लाइफ के साथ हुई बातचीत में अनस ने कहा था- मैंने हिना से पूछा कि क्या उसे मेरी उम्र पता है। उसने कहा कि मुझे तुम्हारी उम्र है। मैं शादी करने के लिए तैयार हूं। मैं 24 की हूं। उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं शादी के लिए तैयार हूं? हिना ने कहा कि उम्र का फासला मेरे लिए मायने नहीं रखता। उसकी बहन ने मुझे बताया कि मैं 26 का दिखता हूं। अनस की मां काफी समय से अपने बेटे को शादीशुदा देखना चाहती थीं। अनस ने कहा कि वो नए प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने से पहले शादी कर लेना चाहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »