20 Apr 2024, 11:51:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बर्थडे पर अक्षय कुमार ने रिलीज किया फिल्म ‘गोल्ड’ का पोस्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2017 12:20PM | Updated Date: Sep 10 2017 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ का नया पोस्टर लांच किया है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने 9 सितंबर को अपना 50वां जन्मदिन मनाया। 50 साल के हो चुके अक्षय कुमार आज भी बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। अक्षय कुमार ने अपने 50वें जन्मदिन को लेकर कई ट्वीट किए हैं। साथ ही उन्होंने ट्विटर पर अपनी आने वाली फिल्म ‘गोल्ड’ का पोस्टर भी जारी किया। फिल्म ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार पहली बार रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर के साथ काम कर रहे हैं। गोल्ड का निर्देशन रीमा कागती कर रही हैं। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अभिनेत्री मौनी राय की शुरुआत हो रही है। यह फिल्म आजाद भारत के सबसे पहले ओलंपिक गोल्ड की कहानी है। जिसे भारत ने साल 1948 के ओलंपिक खेलों के दौरान जीता था। कुछ दिनों पहले ही फिल्म की शूटिंग विदेश मे शुरू हुई थी जहां से कलाकारों की कुछ तस्वीरे सामने आई थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »