26 Apr 2024, 03:46:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मैं तो डाकू हूं, ट्विटर पर गुंडागर्दी करता हूं: ऋषी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2017 12:17PM | Updated Date: Sep 10 2017 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। हमेशा विवादित बयान देने वाले ऋषी कपूर ने दोबारा विवादित बयान दिया है। ऋषी कपूर ने कहा कि वे बॉलीवुड के गुंडे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ के प्रमोशन के दौरान कहा कि मैं बॉलीवुड का गुंडा हूं। दरअसल ऋषि कपूर से पूछा गया था कि फिल्म में पटेल की बात हो रही है और पंजाबी की भी बात हो रही है। परेश गुजराती हैं और आप पंजाबी हैं। कभी आॅफ स्क्रीन आपकी तकरार हुई है क्या इन मसलों को लेकर? जवाब में ऋषि कपूर ने मजाकिया अंदाज में कहा, मंै तो डाकू हूं और परेश बेचारा तो बहुत सीधा आदमी है। मै गुंडा हूं। मैं तो ट्विटर पर भी गुंडागर्दी करता हूं। हर जगह करता हूं। किसी को छोड़ता थोड़ी ना। मैं सीधा भैंस को अपने सिंह से पकड लेता हूं और झगड़ा करता हूं लोगों से। वह तो बेचारा साधारण आदमी है। वह मंत्री आदमी है, लेकिन एक ब्रिलियंट एक्टर है। इसके अलावा ऋषि कपूर ने यह भी बताया कि उन्होंने किस शर्त पर इस फिल्म को साइन की। 

फिल्म करने से पहले ऋषि कपूर ने फिल्ममेकर से वादा लिया कि अगर परेश रावल इस फिल्म में काम करते हैं तो ही वे इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार होंगे। साथ ही ऋषि ने यह भी बताया कि वे परेश रावल के साथ एक बड़े बजट की फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म एक इंग्लिश फिल्म की रीमेक होगी और इस पर ऋषी की टीम काम भी कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »