19 Apr 2024, 14:45:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में अपनी संजीदा फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले जानेमाने फिल्मकार अनुराग कश्यप आज 45 वर्ष के हो गए। अनुराग का जन्म 10 सितंबर 1972 में उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में हुआ। उनके पिता उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में काम किया करते थे।अनुराग ने ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में  पढ़ाई की। इसी दौरान उनका रूझान पढ़ने की ओर बढ़ता गया और उन्हें जो भी किताब मिलती  उसे पढ़ डालते।
 
अनुराग ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सिंधियास्कूल में वह अपनी कमजोर इंग्लिश के चलते  बैचमेट से घुल -मिल नहीं पाते थे।इस कारण उन्होंने स्कूल की लाइब्रेरी में समय गुजारना शुरू कर दिया।अनुराग  वैज्ञानिक बनना चाहते थे।इसी उद्देश्य से उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज में दाखिला लिया।वर्ष 1993 में उन्होंने स्रातक की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 1997 में अनुराग फिल्म सत्या के लिए सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए।वर्ष 2007 में अनुराग के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' प्रदर्शित हुई।फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही लेकिन समीक्षकों को बेहद पसंद आई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »