25 Apr 2024, 23:37:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। दिल्ली गए हुए तैमूर अली खान अपनी मम्मी करीना कपूर के साथ मुंबई लौट आए हैं। करीना और तैमूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान तैमूर ने व्हाइट चैक्स शर्ट और डेनिम पैंट पहन रखी थी। इसमें वे बेहद क्यूट नजर आ रहे थे। तो वहीं करीना व्हाइट शर्ट, ब्लैजर और ग्रे हील्स में बहुत स्टाइलिश लग रही थीं। दरअसल, करीना कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। उनके साथ उनके बेटे तैमूर भी थे। फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना कपूर अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर भी मुख्य भूमिका में होंगी। इस फिल्म को फिल्म सोनम की बहन रिया कपूर बना रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »