28 Mar 2024, 19:19:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी नंबर वन अक्षय कुमार आज अपना 50वा जन्मदिन मना रहे है। अक्षय अपनी फिल्मो में तो काफी धमाल मचाते ही है। लेकिन क्या आपको पता है कि रियल लाइफ में अक्षय का कितनी हीरोइन्स के साथ अफेयर था। चलिए आज हम अक्षय के बर्थडे के मौके पर आपको उनकी लवलाइफ के बारे में बताते है।

रियल लाइफ में अक्षय काफी रोमेंटिक है। सबसे पहले अक्षय का अफेयर बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा के साथ था। अक्षय और पूजा का अफेयर तब से था जब से उन्होंने फिल्मो में काम करना भी शुरू नहीं किया था। दरअसल पूजा एक बड़ी मॉडल थी और अक्सर पूजा की मदद से अक्षय को बड़ी-बड़ी पार्टीज में जाने का मौका मिलता रहता था। सुनने में आया था कि पूजा अक्षय के साथ रिलेशन को लेकर काफी ज्यादा सीरियस थी वही कुछ लोग कहते थे कि अक्षय ने आगे बढ़ने के लिए पूजा का इस्तेमाल किया था।

इसके बाद अक्षय ने फिल्म खिलाड़ी में आयशा जुल्का के साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद से ही अक्षय और आयशा एकदूसरे को डेट करने लगे है। फिल्म खिलाड़ी अक्षय के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी। इसके बाद आयशा और अक्षय ने और भी कई फिल्मो में साथ काम किया था।

आयशा के बाद अक्षय का नाम शिल्पा शेट्टी के साथ जुड़ा था। और यह जोड़ी 90 के दशक की सबसे हॉट जोड़ी में से एक मानी जाती थी। एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने खुद स्वीकारा था कि, 'अक्षय और उन्होंने मंगनी तक कर ली थी लेकिन बाद में दोनों में कुछ मनमुटाव के चलते शिल्पा ने खुद को अक्षय से दूर कर लिया था।

शिल्पा के जाने के बाद अक्षय ने रवीना टंडन से नजदीकियां बड़ा ली। रवीना और अक्षय का रिश्ता 3 साल तक चला लेकिन हर बार की तरह इस बार भी अक्षय और रवीना अलग हो गए। एक इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने कहा था कि,'अक्षय अपनी गर्लफ्रेंड को भरोसा दिलाने के लिए उससे तुरंत सगाई कर लेते थे।'

इतना ही नहीं अक्षय का अफेयर तो उनकी उम्र से बड़ी उम्र की एक्ट्रेस के साथ भी चला था। जी हाँ... बॉलीवुड की सुंदरी रेखा के साथ भी अक्षय का अफेयर था। और इन दोनों का यह अफेयर बॉलीवुड के सबसे चौकाने वाले अफेयर्स में से एक था। सुनने में आया था कि फिल्म खिलाड़ियों के खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान से ही अक्षय और रेखा के बीच क़रीबिया बढ़ने लगी और फिर दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे।

इन सबके बाद अक्षय ट्विंकल खन्ना से मिले थे। सुनने में आया था कि अक्षय को ट्विंकल कुछ खास पसंद नहीं थी लेकिन ट्विंकल की माँ डिपंल कपाड़िया ने अक्षय पर ट्विंकल से शादी करने का दबाव मनाया था और फिर अक्षय को उनसे शादी करनी पड़ी थी। अब अक्षय और ट्विंकल के दो बच्चे भी है।

अक्षय के अफेयर सिर्फ उनकी शादी तक ही सीमित नहीं था। उनकी शादी के बाद भी अक्षय का नाम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा गया था। फिल्म 'अंदाज' की शूटिंग के दौरान अक्षय को प्रियंका से प्यार हो गया था। और इस बात की खबर ट्विंकल तक भी पहुंच गयी थी जिसके बाद अक्षय और ट्विंकल के बीच मनमुटाव की खबरें भी आईं लेकिन फिलहाल सबकुछ ठीक है। एक बात और अक्षय अपनी सभी गर्लफ्रेंड को सिद्घि विनायक मंदिर जरूर ले जाते थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »