19 Apr 2024, 11:09:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्‍यू में प्रियंका ने फेयरनेस क्रीम को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें  फेयरनेस क्रीम का प्रचार करने का बहुत अफसोस है।
 
प्रियंका ने बताया कि 15 साल की उम्र तक वो सांवली स्किन की वजह से बहुत परेशान रहती थीं और खुद को असहज महसूस करती थीं। प्रियंका का इंटरव्‍यू लेने वाली महिला ने उनसे दोबारा पूछा, 'आप अपनी स्‍किन को लेकर यहां यानि कि अमेरिका में असहज थीं या भारत में?' इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा, 'भारत में क्‍योंकि वहां गोरे रंग वालों को ही सुंदर माना जाता है'।
 
प्रियंका ने बताया, 'भाारत में फेयरनेस क्रीम का खूब प्रचार होता है। तमाम तरह के एेड में कहा जाता है कि आपकी स्‍किन का रंग एक हफ्ते में बदल जाएगा। मैंने भी ऐसा किया था लेकिन तब मैं बहुत छोटी थी। मैंने एक फेयरनेस क्रीम के लिए ऐड किया था। बाद में जब मैंने उस ऐड को देखा तो मुझे लगा कि ये मैंने क्‍या कर दिया। इसके बाद मैं जैसी दिखती हूं खुद को उसी तरह प्‍यार करने लगी।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »