26 Apr 2024, 02:58:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टीवी पर पहली बार लाइव गेम शो ला रही है ये अभिनेत्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2017 3:58PM | Updated Date: Sep 7 2017 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने जल्द ही टीवी के लिए अपना पहला लाइव गेम शो लाने जा रही है। शिल्पा ने ट्विटर पर शो का पोस्टर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'कार की तमन्ना बेकार नहीं जाएगी। अब कम से कम पैसे में आंटी आपको हर हफ्ते एक कार दिलाएगी। शो के पोस्टर का शीर्षक था 'आंटी बोली लगाओ बोली सबसे कम सबसे अनोखी।' इस पोस्टर में एक कार के पास शिल्पा के साथ कमीडियन अर्चना पूरन सिंह को पोज करते हुए देखा जा सकता है। यह शो 24 सितंबर से कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। शिल्पा ने फोटो कैप्शन में लिखा, 'यह मेरा पहला टीवी प्रॉडक्शन है। धन्यवाद राज नायक, कलर्स टीवी, अर्चना पूरन सिंह। यह भारत का पहला लाइव गेम शो है जिसमें दर्शकों के पास एक कार जीतने का मौका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »