25 Apr 2024, 05:57:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अंदाज अपना अपना के रीमेक को पसंद करेंगे दर्शक : परेश रावल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2017 2:50PM | Updated Date: Sep 6 2017 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने  अभिनेता परेश रावल का कहना है कि सुपरहिट फिल्म 'अंदाज अपना अपना' का यदि रीमेक बनाया जाता है तो दर्शक फिल्म को पसंद करेंगे। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म 'अंदाज अपना अपना' बॉलीवुड की सदाबहार कॉमेडी फिल्मों में शुमार की जाती है। फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। परेश रावल ने फिल्म में दोहरी भूमिका निभाई थी। लंबे समय से फैन्स चाहते हैं कि फिर से बने अंदाज़ अपना अपना।
 
राजकुमार संतोषी भी यह बात स्वीकार चुके हैं कि इस फिल्म का रीमेक बनना कठिन है लेकिन फिल्म में एक अहम किरदार निभा चुके परेश रावल का मानना है कि यदि इस फिल्म का फिर से रीमेक बने तो दर्शक इसे पसंद करेंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी पसंद भी बता दी है। उन्हें लगता है कि आज के दौर के कलाकार में वरुण धवन प्रेम की भूमिका में फिट बैठेंगे क्योंकि वह बहुत लोकप्रिय भी हैं और काफी अच्छा काम कर रहे हैं। वही उन्हें लगता है कि यदि रणबीर कपूर अमर के किरदार में हों तो बात बन जायें। परेश मानते हैं कि रणबीर कपूर आज के दौर के बेस्ट अभिनेताओं में से एक हैं और उन्हें जब भी किसी फिल्म के बारे में पूछा जाता है तो उन्हें लगता है कि वह रणबीर का नाम ही लें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »