29 Mar 2024, 16:06:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरूख खान के बाद प्रियंका चोपड़ा पहुंची दिलीप कुमार से मिलने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2017 6:29PM | Updated Date: Sep 5 2017 6:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय निकालकर अभिनेता दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। प्रियंका ने सोमवार रात ट्विटर पर लिखा, 'आप दोनों से मुलाकात शानदार थी। धन्यवाद और साहब को बेहतर हालत में देखकर अच्छा लगा बहुत-बहुत प्यार” दिलीप कुमार के ऑफिसियल ट्विटर हैंटल से प्रियंका की तस्वीरें भी शेयर की गई जिसमें वह भारतीय पोशाक में नजर रही है। 
 
एक तस्वीर में वह दिलीप कुमार का हाथ पकड़े है। दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट में पोस्ट के मुताबिक, 'प्रियंका चोपड़ा ने साहब और सायरा बाजी के साथ शाम बिताई। साहब का स्वास्थ्य अब बेहतर है। उन्हें पिछले महीने शरीर में पानी की कमी और किडनी में समस्या के कारण लीलावती अस्पताल में दिलीप कुमार को भर्ती कराया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »