23 Apr 2024, 12:40:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

परिणीति के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है अर्जुन कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2017 3:04PM | Updated Date: Sep 5 2017 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है। अर्जुन ने परिणीति के साथ वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म इश्कजादे में काम किया था। बतौर अभिनेता अर्जुन ने फिल्म इश्कजादे से अपने करियर की शुरूआत की थी। अर्जुन और परिणीति फिल्मकार दिबाकर बनर्जी की आगामी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में साथ काम कर रहे है। अर्जुन का कहना है कि उन्हें परिणीति के साथ दोबारा काम करने के दौरान सहजता व असहजता दोनों भावनाएं ही महसूस होने वाली है। अर्जुन ने बताया कि "हम दोनों ही उत्साहित है। 
 
हम इश्कजादे के बाद से ही संपर्क में है। लेकिन हमने बहुत समय से साथ में काम नहीं किया है। इस बीच हमने एक विज्ञापन किया था। इसके बाद भी दोबारा साथ काम करने को लेकर सहजता व घबराहट दोनों महसूस होगी।अर्जुन ने कहा कि वह परिणीति के काम में वृद्धि को देखने को उत्साहित है। यह बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाली है और दिबाकर बनर्जी सर के कारण एक कलाकार के रूप में हम दोनों के लिए यह अलग अनुभव होगा। मुझे लगता है कि यह बहुत चुनौतीपूर्ण एवं आकर्षक पटकथा है, इसलिए हम दोनों के लिए दोबारा एक साथ और दिबाकर सर के साथ काम करना अपने आप में उत्साहित करने वाला है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »