18 Apr 2024, 17:16:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार नीरज पांडे अपनी सुपरहिट फिल्म बेबी का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे है। 'अ वेंजडे', 'स्पेशल 26', 'बेबी' और 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके नीरज इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'अय्यारी' की शूटिंग और प्रॉडक्शन के काम में व्यस्त है। नीरज अक्षय कुमार के साथ अपनी सफल फिल्म 'बेबी' का तीसरा भाग बनाएंगे।
 
नीरज ने कहा कि हम 'बेबी' का तीसरा भाग बनाएंगे। हमने जो प्लान किया है उस हिसाब से अगले साल 2018 में  'बेबी' का तीसरा भाग बनाएंगे और साल 2019 में उसे रिलीज करेंगे। फिल्म में अक्षय कुमार की अहम भूमिका होगी। इस बार फिल्म की कहानी सीक्वल होगी। यानी फिल्म की कहानी पहले भाग के आगे की कहानी होगी। गौरतलब है कि 'बेबी' के दूसरे भाग यानी 'नाम शबाना' की कहानी प्रीक्वल थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »