24 Apr 2024, 14:12:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पहली बार पटौदी हाउस पहुंचा करीना का बेटा तैमूर अली खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2017 9:17PM | Updated Date: Sep 4 2017 9:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान रविवार को पहली बार अपनी दादी के साथ पटौदी हाउस (हरियाणा) पहुंचे। तैमूर के कस्बे में आने की सूचना थोड़ी देर में पूरे शहर में फैल गई। तैमूर अली खान को लेकर दादी शर्मिला टेगौर दोपहर 12 बजे पटौदी पहुंची। पोते के साथ वो करीब साढ़े तीन घंटे तक इब्राहिम पैलेस में रुकीं। तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग पैलेस पर टकटकी लगाए रहे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। 

शर्मिला टेगौर ने महल में चल रहे काम का निरीक्षण किया और वहां पर मौजूद लोगों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद वे छोटे नवाब को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई। तैमूर ने अपने पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में पहली बार एंट्री की थी। शर्मिला टैगोर और पोते तैमूर के अलावा उनके साथ बच्चे की आया भी आई है। गौरतलब है कि तैमूर का जन्म पिछले साल 20 दिसंबर को हुआ था। बता दें कि करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली है। तैमूर भी उनके साथ ही यहां आए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »