16 Apr 2024, 09:41:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद सिल्वर स्क्रीन पर अर्जुन का किरदार निभाने जा रहे हैं। सोनू, महाभारत वाले अर्जुन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। सोनू कन्नड फिल्म कुरुक्षेत्र में अर्जुन के किरदार में दिखाई देंगे। सोनू ने कहा, "मैं फिल्म कुरुक्षेत्र में अर्जुन की भूमिका निभा रहा हूं। मैं इस किरदार को खूब एंजॉय कर रहा हूं। इस किरदार के लिए मैंने हिस्ट्री बुक्स पढ़ी हैं। मेरी मां सरोज सूद इंग्लिश और हिस्ट्री की प्रोफेसर हैं, तो उनके पास भी बुक्स हैं जो मैं पढ़ रहा हूं। मैं सभी वॉर सीक्वेंसेस को ध्यान से देख और पढ़ रहा हूं। साथ ही सीजी टीम और एक्शन डायरेक्टर वही हैं जो बाहुबली में थे तो यह कोशिश है कि एक स्टेप आगे बढ़ा जाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »