20 Apr 2024, 02:55:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुबंई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। विवेक ऑबेरॉय का जन्म 3 सितंबर 1976 को हुआ था।  उनके पिता सुरेश ओबेरॉय भी एक्टर हैं और उनकी मां यशोधरा ओबेरॉय तमिल हैं। विवक की एक बहन मेघना भी हैं। विवेक की शादी 2010 में प्रियंका अल्वा से हुई थी, इनके दो बेटे विवान और वीर हैं। विवेक ने अप्रैल 2002 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, इसमें वह अजय देवगन के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें 'फिल्म फेयर बेस्ट मेल डेब्यू' के लिए और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए पुरस्कृत किया गया था।
 
'कंपनी' के बाद विवेक की 'रोड' और 'दम' फिल्में आई, जिसे लोगों ने ज्यादा पंसद नहीं किया। दिसंबर 2002 में उन्होंने 'साथिया' जैसी सुपरहिट फिल्म के साथ वापसी की। इसके बाद 2004 में उन्होंने एक बार फिर 'मस्ती' और 'युवा' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में वापसी की, जिसे लोगों ने काफी पसंद की। 'युवा' के बाद उन्होंने कुछ ऐसी फिल्में की, जिसमें वह नेगेटिव रोल में नजर आए, जिसमें- 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'रक्त चरित्र' और 'कृष 3' फिल्में मुख्य रूप से शामिल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »