29 Mar 2024, 18:32:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

क्या इस पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने जा रही हैं तमन्ना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2017 12:58PM | Updated Date: Sep 2 2017 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अक्सर स्टार्स की खबरें वायरल होती रहती हैं। स्टार्स की ये वायरल खबरें मीडिया में भी खूब सुर्खियां बनाती हैं। अब इसी लिस्ट में बाहुबली की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का नाम जुड़ गया है। जी हां, इन दिनों तमन्ना खूब खबरों छाई हुई हैं। खबरों के मुताबिक, तमन्ना का पाक के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ अफेअर चल रहा हैं और ये दोनों जल्द ही शादी भी करने जा रहे हैं। इस खबर ने जोर तब दिया जब इन दोनों को एक साथ ज्वैलरी शॉप में शॉपिंग करते देखा गया। 

आज कल इन दोनों की साथ वाली एक फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इनकी शादी को लेकर ट्विटर और फेसबुक पर चर्चा हो रही हैं कोई इस शादी से खुश नजर आ रहा हैं तो कोई इस खबर से बेहद नाराज हैं। लेकिन जरा रूकिए अगर आप इस खबर के बारे कुछ भी सोच रहें है तो हम इस शादी की सच्चाई लेकर आए हैं।
 
आपको बता दें, तमन्ना भाटिया, पाक के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक से शादी करने नहीं जा रही हैं। जी हां, यही सच है तमन्ना क्रिकेटर से शादी नहीं कर रही हैं। दरअसल, इन दोनों की ये तस्वीर 2013 की है जब वो दुबई के एक ज्वैलरी स्टोर के ओपनिंग में पहुंचे थे। जहां ये दोनों ज्वैलरी शॉप की ओपनिंग के दौरान एक दुसरे के साथ नजर आए थे। ये दोनों  कोई अपनी शादी की शॉपिंग नहीं कर रहे हैं। इस खबर में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं हैं। इसके बावजूद भी ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों में चर्चा के विषय बन गई हैं। इसके साथ ही लोग इसके खूब चटकारे भी ले रहे हैं। वैसे आप को बता दें कि पाक के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक पहले से शादीशुदा हैं। लेकिन इस खबर के आते ही तमन्ना भाटिया और अब्दुल रज्जाक खबरों में छाए हुए हैं और लोगों को बाते करने का मौका मिल गया है। बाकी इस खबर की सारी हकिकत आपको खुद तमन्ना या अब्दुल रज्जाक ही बता सकते है। बरहाल अब जो भी हो खबर तो गलत है लेकिन फिर भी ये खूब वायरल हो रही है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »