23 Apr 2024, 13:09:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अक्षय कुमार एक बार फिर टीवी पर दस्तक दे रहे हैं। इस बार वो अपने शो में किसी के फियर को टेस्ट करते नहीं बल्कि अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीतने वाले हैं। जल्द ही टीवी चैनल स्टार प्लस पर  अक्षय एक कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं। इस शो का नाम 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' सीजन 5  है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस शो के प्रोमो में अक्षय का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है।

'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के प्रोमो में अक्षय कुमार प्रेग्नेंट नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि अक्षय के पेट में एक-दो नहीं बल्कि छह बच्चे एक साथ मस्ती कर रहे हैं।  इतना ही नहीं इस प्रोमो का शीर्षक 'अपना हीरो पेट से' दिया गया है।​​​​​​​​​​​​​​ वहीं अक्षय कह रहे हैं, 'दिल खोलकर हंसने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि कॉमेडी का बाप लेकर आ रहा है कल के कई कॉमेडी के सुपरस्टार्स..।'
 
दरअसल 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में अक्षय महाजज की भूमिका निभा रहे हैं। इस शो में उनके अलावा 2 जज और होंगे। इस प्रोमो को देखकर ही आपको अंदाजा हो जाएगा कि यह शो फुल एंटरटेनिंग होगा। खबरों की मानें तो इस शो में लोगों को अक्षय के साथ डॉक्टर गुलाटी भी नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई हैं। गौरतलब है कि इस शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ ने ही कपिल शर्मा, सुनील पाल, सुदेश लहरी और राजू श्रीवास्तव जैसे नामी कॉमेडियन्स को पहचान दिलाई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »