19 Apr 2024, 06:27:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर राजकुमार राव आज 33 वर्ष के हो गए। राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव (हरियाणा) में हुआ था। उनका नाम राजकुमार यादव था, लेकिन अभी कुछ साल पहले उन्होंने अपनी मां से सुझाव लेकर अपना नाम राजकुमार राव रख लिया। बचपन के दिनों से हीं  राजकुमार का रुझान अभिनय की ओर था और वह स्कूल में एंक्टिंग किया करते थे।राजकुमार ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद थिएटर से जुड़ गए। इसके बाद वह पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन किया और मुंबई चले आए।
 
राजकुमार ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से की। इसके बाद राजकुमार ने एकता कपूर की 'रागिनी एमएमएस' और 'शैतान' जैसी फिल्मों में भी काम किया। इन सबके बीच राजकुमार ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2,' 'चिटगॉन्ग' और 'तलाश' जैसी फिल्मों में छोटे मोटे रोल निभाए।
 
वर्ष 2013 राजकुमार राव के करियर के लिए अहम वर्ष साबित हुआ।इस वर्ष प्रदर्शित फिल्म 'काय पो छे' के लिए जहां राजकुमार  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए  नामांकित किए गए वहीं 'शाहिद' में अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्‍ट्रीय पुरस्कार दिया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »