29 Mar 2024, 11:01:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बिजनेसमैन मुकेश और नीता अंबानी ने बीते दिनों अपने घर पर गणेश उत्सव का आयोजन किया था। इस पार्टी में शामिल होने आए शाहरुख खान के जूते कहीं खो गए। दरअसल, जब पार्टी में शामिल होने शाहरुख खान पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले बाप्पा के दर्शन किए। दर्शन करने से पहले उन्होंने अपने जूते उतार दिए थे, लेकिन गणपति दर्शन करने के बाद शाहरुख पार्टी में आए लोगों से मिलने में इतने बिजी हो गए कि वे जूते पहनना ही भूल गए। पूरी पार्टी में वे बिना जूतों के ही घूमते रहे। पार्टी खत्म होने के बाद जब वे अंबानी के मैन्शन के बाहर आए, तब कहीं जाकर उन्हें याद आया कि वे जूते पहनना तो भूल ही गए हैं। शाहरुख के जूते खोने की बात पार्टी में फैल गई। जब देर तक जूते नहीं मिले तो शाहरुख ने खुद ही तलाश शुरू की। देर तक खोजने के बाद आखिरकार शाहरुख को जूते मिल ही गए, जिसे पहनकर वह घर गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »