24 Apr 2024, 09:59:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अंधेरी के एक गणेश पंडाल में गणपति बाप्पा का दर्शन किया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे बाप्पा के सामने माथा टेकती नजर आ रही हैं। बता दें कि उर्वशी जल्द ही फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ में नजर आएंगी। यह एक इरॉटिक थ्रिलर फिल्म है जिसके पहले के तीन सीरिज काफी पसंद किए गए हैं। अब मेकर्स ने इस फिल्म की अगली सीरिज ‘हेट स्टोरी 4’ भी बनाने की कवायद शुरू कर दी है। उर्वशी ने फिल्म साइन तो की है, लेकिन फिल्म के साथ कंडिशन यह है कि वे फिल्म से जुड़ी कोई भी बात पर चर्चा नहीं कर सकती हैं और न तो कोई जानकारी मीडिया के साथ साझा कर सकती हैं। इसलिए उर्वशी रौतेला ने फिल्म के बारे में कोई बात नहीं की, लेकिन इतना जरूर कहा कि वे दो महत्वपूर्ण फिल्में साइन कर सकती हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »