25 Apr 2024, 21:28:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अच्छे रोल के लिए बाल मुंडवाने के लिए तैयार हैं दिशा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2017 12:03PM | Updated Date: Aug 31 2017 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिशा पटानी का कहना है कि वह एक रोल के लिए अपना सिर मुंडवा सकती हैं। उन्होंने ने बताया कि अगर उन्हें कोई स्क्रिप्ट बहुत अच्छी लगी और कैरेक्टर की डिमांड हुई तो वे अपने बाल मुंडवाने में जरा भी नहीं हिचकिचाएंगी। जब उनसे पूछा गया कि एक्ट्रेसेज अपने लुक्स के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करती। इस पर दिशा ने कहा, एक्ट्रेसेज के पास फिल्म, एंडोर्समेंट्स से लेकर बहुत से वर्क कमिटमेंट्स होते हैं। इसलिए हम लंबे समय तक एक जैसा ही लुक रखते हैं। हम न्यूट्रल लुक रखते हैं, जो हर जगह सूट करता है। दिशा ने बताया कि बालों को कलर करने से ही नया लुक आ जाता है। उन्होंने बताया, मैं अपने बालों पर नियमित तौर से तेल लगाती हूं। बचपन में मेरी मम्मी मेरे बालों में तेल लगाती थीं। अब मैं यही रूटीन फॉलो करती हूं और मेरे बाल नैचुरली बहुत अच्छे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »