20 Apr 2024, 12:11:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मुंबई की बारिश में फंसे अनुपम और माधवन, दोस्त ने आकर की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2017 12:04PM | Updated Date: Aug 30 2017 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। मुबंई में मंगलवार से हो रही लगातार बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। सबकुछ जैसे अस्त-व्यस्त और ठप्प हो गया। ऐसा नहीं कि इस बारिश ने केवल आम लोगों को परेशान किया हो, बल्कि फिल्मी सितारों के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। कई सितारों ने ट्वीट के जरिए बारिश को लेकर अपनी-अपनी बात रखी है। अनुपम खेर और आर माधवन भी इस बारिश में बुरे फंसे, जिसकी जानकारी उन्होंने विडियो के जरिए दी है। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन भी पानी में तैरते जहाज की तरह नज़रें आ रही हैं।

जहां कुछ बॉलिवुड सितारों ने इस घमासान बारिश में सतर्क रहने की सलाह दी है, वहां कुछ ने बारिश के मजे भी लिए। हालांकि, अनुपम खेर और आर. माधवन इस बारिश की वजह से सड़क पर फंस गए, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी।अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक विडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी कार सड़क पर चारों ओर पानी के बीच फंस गई। बाहर निकलकर बांद्रा में अपने एक दोस्त को फोन किया। फिलहाल मैं उनके ही घर पर हूं।' 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »