19 Apr 2024, 22:15:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार 'बैटल ऑफ सरागढ़ी' पर आधारित फिल्म में काम करते नजर आ सकते है। 'बैटल ऑफ सरागढ़ी' पर आधारित फिल्म बनाने की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है। हाल ही में चर्चा थी कि यह फिल्म डिब्बा बंद हो रही है क्योंकि सलमान खान ने इस फिल्म से हाथ पीछे कर लिया क्योंकि उनके क्लोज फ्रेंड अजय देवगन भी इसी विषय पर फिल्म बनाने जा रहे है। अक्षय कुमार ने यह स्पष्ट किया कि फिल्म बन रही है। फिल्म डिब्बा बंद नहीं हुई है। 

सलमान अब भी इस प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ रहे है या नहीं, इस बात को लेकर जरूर कंफ्यूजन थी। चर्चा है कि इस फिल्म का नाम 'केसर' रखा जाएगा। अक्षय की यह फिल्म इसी नाम से आगे बढ़ेगी। हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अजय देवगन की तरफ से भी यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि वह अपनी फिल्म को लेकर आगे बढ़ रहे है। उधर राजकुमार संतोषी भी इसी विषय पर फिल्म बना रहे है। वैसे अब बताया जा रहा है कि राजकुमार शायद इस विषय पर पीछे हट सकते है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »