19 Apr 2024, 08:48:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पियानो प्लयेर का किरदार निभाएंगे आयुष्मान खुराना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2017 2:13PM | Updated Date: Aug 29 2017 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना सिल्वर स्क्रीन पर पियानो प्लेयर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। आयुष्मान खुराना की हाल ही में फिल्म 'बरेली की बर्फी' प्रदर्शित हुई है। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत कामयाबी मिली है। आयुष्मान अब श्रीराम राघवन की अगली फिल्म में अभिनय करने जा रहे हैं। आयुष्मान ने बताया कि वह इस फिल्म में पूरी तरह से ग्रे शेड में होंगे और ऐसा किरदार उन्होंने अभी तक नहीं निभाया है।
 
उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म में एक पियानो प्लेयर के किरदार में होंगे। आयुष्मान ने बताया कि फिल्म में  पियानो प्लेयर की भूमिका के लिये वह तैयारी भी कर रहे हैं। उन्होंने पियानो क्लास लेना शुरू किया है। आयुष्मान ने बताया कि उन्हें हमेशा से चाहत रही है कि वह किसी ऐसी फिल्म का हिस्सा बनें जिसमें उन्हें एक्सपेरिमेंट करने के मौके मिले। आने वाली फिल्म वैसी ही होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »