29 Mar 2024, 11:27:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अगले साल धमाकेदार वापसी करना चाहते हैं गोविन्दा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2017 1:32PM | Updated Date: Aug 29 2017 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविन्दा अगले साल धमाकेदार वापसी करना चाहते हैं।गोविन्दा ने इस वर्ष प्रदर्शित 'आ गया हीरो' से सोलो हीरो के रूप में लंबे समय वापसी की थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नकार दी गयी। गोविन्दा का दावा है कि अगले साल लोगों को बॉलीवुड में एक नया गोविन्दा देखने मिलेगा।गोविन्दा ने कहा कि इस साल के खत्म होने के बाद आपको एक बार फिर वही गोविन्दा नजर आएगा। गोविन्दा ने उनके बेटे यशवर्धन आहूजा के बॉलीवुड में कदम रखने के बारे बताया,"मेरे बेटे ने लंदन में पढ़ाई की है।
 
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े विषयों को वह समझ रहा है। जब हम लोग फिल्मों में आये थे तो फिल्म लाइन की इतनी समझ नहीं थी और काफी समय के बाद सबकुछ सीखा। उन्होंने कहा," बॉलीवुड में अब सब पढ़े लिखे बच्चे आ रहे हैं ।  जो बच्चे अच्छा कर रहे है, वह सभी कमाल है। क्या व्यक्तित्व है उनका, क्या बॉडी बना रखी है। बहुत मेहनत करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »