25 Apr 2024, 23:12:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान के बिना बहन अर्पिता को करना पड़ा गणेश विसर्जन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2017 12:39PM | Updated Date: Aug 29 2017 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सलमान खान की बहन अर्पिता ने बड़े धूमधाम से गणेश विसर्जन किया। इस मौके सलमान खान नहीं पहुंचे पाए। विसर्जन के दौरान अर्पिता के पति आयुष और भाई सोहेल खान ने गणेश प्रतिमा को हाथ में उठा रखा था। वहीं, अर्पिता बेटे आहिल को गोद में लेकर डांस करतीं नजर आईं। अर्पिता ने भाई सलमान के बगैर ही यह विसर्जन किया। 
 
दरअसल, सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग अबू धाबी में कर रहे हैं। हालांकि  वह शूटिंग से ब्रेक लेकर बहन के घर गणेश उत्सव में शामिल होने जरूर आए थे और फिर वापस शूटिंग करने के लिए रवाना हो गए हैं। अर्पिता के घर गणेश विसर्जन में शामिल होने भाई सोहेल खान, मां सलमा खान, यूलिया वंतूर, जूही चावला, अलविरा खान, हेलन, स्वरा भास्कर, सोफी चौधरी,अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, साहिल सिंघा सहित कई सेलेब्स शामिल हुए। यूलिया इस मौके पर रेड और येलो कलर के सूट में ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »