29 Mar 2024, 04:01:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रेप के दोषी राम रहीम बने आलिया भट्ट के लिए मुसीबत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2017 11:08AM | Updated Date: Aug 29 2017 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के गिरफ्तार होने के बाद फैली हिंसा से आम लोग काफी परेशान हुए, लेकिन बी-सेलेब्स को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिस वक्त गुरमीत राम रहीम के गिरफ्तार होने की खबर आई। उस समय आलिया भट्ट पटियाला में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। वक्त की नजाकत को देखते हुए फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार ने शूटिंग को बीच में ही रुकवाकर पैकअप करवा दिया। 
मेघना का मानना है कि पटियाला में हिंसा के दौरान शूटिंग करना काफी असुरक्षित रहता।
 
क्योंकि हिंसा के बाद मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं भी ठप हो गई थीं। इतना ही नहीं इस हिंसा की वजह से फिल्म की पूरी कास्ट को वीकेंड पर होटल के अंदर ही रहना पड़ा। आलिया के साथ फिल्म के निर्देशक मेघना गुलजार और विक्की कौशल भी वहीं फंसे हुए हैं। बता दें कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख पर रेप का आरोप साबित होने के बाद पंजाब और हरियाणा में हुई हिंसा और आगजनी जैसी घटनाओं में 30 से ज्यादा लोग मारे गए। जबकि 250 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर आई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »