26 Apr 2024, 01:01:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

माइकल जैक्‍सन ने पॉप गायिकी को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहचान दिलाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2017 8:38PM | Updated Date: Aug 28 2017 8:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन को ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने पॉप संगीत की दुनिया को पूरी तरह बदलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। माइकल जैक्सन ऐसे पहले कलाकार थे जिसे दुनिया के हर कोने के लोग जानते है जिसने न कभी पॉप संगीत सुना और न ही कभी उन्हें देखा। वह भी यह जानता है कि कौन है माइकल जैक्सन। माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 को अमेरिका में इंडियाना प्रांत के छोटे से शहर गैरी में हुआ था। 
 
माइकल को बचपन से ही संगीत में रुचि थी। वर्ष 1964 में माइकल जैक्सन अपने भाइयों के साथ 'दि जैक्सन-5' ग्रुप में शामिल हो गए थे। वर्ष 1971 में माइकल जैक्सन ने गायिकी से शुरूआत की। अस्सी के दशक में माइकल जैक्सन ने संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बना ली। इस दौर में जैक्सन को नस्लवाद की तीखी टिप्पणियां भी सहनी पड़ीं। माइकल जैक्सन की एलबम बीट इट, बिली जीन और 'थ्रिलर' ने नस्लवाद की सारी बाधाओं को तोड़ दिया और उन्हें कामयाबी दिलाई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »