25 Apr 2024, 17:59:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बेटी आराध्या संग गणपति बप्‍पा दर्शन को पहुंचीं ऐश्वर्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2017 12:40PM | Updated Date: Aug 28 2017 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भगवान श्रीगणेश में विशेष आस्था रखती हैं। यही वजह है कि हर साल वह गणपति दर्शन के लिए पूजा पांडाल जरूर जाती हैं। इस बार यह दर्शन कुछ खास इसलिए रहे क्योंकि वह अपनी प्यारी बेटी आराध्या के साथ वहां पहुंचीं। ऐश्वर्या जीएसबी सेवा मंडल गणपति दर्शन के लिए पहुंची और मां-बेटी दोनों ही पारंपरिक पोशाक में काफी खूबसूरत लग रही थीं। ऐश ने यहां पंडितों का आशीर्वाद लिया और लोगों को भी उनकी फेवरेट एक्ट्रेस के दीदार का मौका मिल गया। कुछ ही दिनों पहलें ऐश्वर्या अभिषेक और आराध्या साथ में मुकेश अंबानी के यहां आयोजित गणपति उत्सव में नजर आए थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय फिल्म फैनी में जल्द ही नजर आएंगी। आर माधवन ऐश्वर्या राय बच्चन की फैनी खान का हिस्सा होंगे। माधवन का नाम जुड़ने से कंफर्म हो गया है कि इस फिल्म में तीन बड़े स्टार होंगे। यह पहला बार होगा जब तीनों स्टार साथ में काम करेंगे। माधवन के एक करीबी सूत्र ने कहा- आर माधवन दोनों एक्टर्स के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटिड हैं और फिल्म में उनका किरदार काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि इसके बारे में ज्यादा तभी कहा जा सकता है जब एक्टर आधिकारिक तौर पर फिल्म साइन कर लेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »