18 Apr 2024, 06:10:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया आज 37 वर्ष की हो गई हैं। केरल के कोच्चि में 27 अगस्त 1980 को जन्मी नेहा ने अपने अभिनय जीवन की शुरूआत रंगमच से की। वर्ष 2002 में नेहा ने फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया जिसमे वह प्रथम चुनी गई। नेहा ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म कयामत से की। इस फिल्म में नेहा के अपोजिट अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म जूली नेहा धूपिया के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मो में शुमार की जाती है।
 
इस फिल्म में नेहा ने सेक्स वर्कर की भूमिका निभाई थी। फिल्म मे अपने दमदार अभिनय से उन्होंने न सिर्फ दर्शको बल्कि समीक्षकों का भी दिल जीत लिया। वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म शीशा में नेहा ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।नेहा को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए दस वर्ष हो चुके है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »