26 Apr 2024, 04:35:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बच्चे की न्यूड तस्वीर पोस्ट करने पर, ऋषि कपूर के खिलाफ FIR दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2017 12:16PM | Updated Date: Aug 27 2017 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऋषि कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट्स को लेकर विवादो में रहते हैं। एक बार फिर उनके साथ ऐसा ही हो रहा है। दरअसल, हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट कर डाला जिसमें उन्होनें बच्चे की न्यूड तस्वीर पोस्ट की है। इसी को लेकर कुछ यूजर्स उस ट्वीट को मजेदार बता रहे हैं तो कुछ इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
 
आपको बता दें कि इसके बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया है।  इस मामले में 'जय हो फाउंडेशन' एनजीओ के अध्यक्ष अफरोज मलिक ने कहा- हम आपसे पोस्को (यौन उत्पीड़न से बच्चों की सुरक्षा) के तहत ट्विटर अकाउंट पर नाबालिग बच्चे की नग्न, अश्लील तस्वीर पोस्ट करने के लिए ऋषि कपूर के खिलाफ मामला दर्ज करने और आईटी एक्ट लगाने का अनुरोध करते हैं।इस संबंध में शिकायत बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स की साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »