25 Apr 2024, 09:25:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड की फैशनिस्टा गर्ल सोनम कपूर के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। सोनम के पास इन दिनों कई फिल्में हैं। अभी पिछले कुछ वक्त में सोनम ने बॉलीवुड में हिट फिल्में दी हैं। जिनसे उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली सोनम कपूर जल्द ही फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आएंगी ये तो सभी जानते हैं। लेकिन इतना ही नहीं अब उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। सोनम जल्द ही एक और फिल्म में नजर आएंगी। सोनम जल्द ही अनुजा चौहान की किताब पर जल्द ही एक फिल्म में काम करती हुई नजर आएंगी। हाल ही में सोनम ने इस बात की कंफर्मेशन खुद दी है।

सोनम ने ट्विटर पर ट्वीट करके इस बात की ऑफिशयल अनाउंसमेंट दी है। सोनम ने ट्विटर पर लिखा कि, अनुजा चौहान के जोया फेक्टर पर आरती, पूजा शेट्टी और अभिषेक शर्मा के साथ काम करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। जी हां, अब सोनम अनुजा चौहान की इसी किताब पर काम करने जा रही है। बता दें कि जोया फेक्टर की कहानी एक ऐडवर्टाइसमेंट प्रोफेशनल की होगी। जो अचानक से ही क्रिकेट टीम के लिए लकी चार्म बनती जाती है। इसके साथ ही वो टीम के कैप्टन के साथ प्यार में पड़ जाती है। और उसे वर्ल्ड कप जीतने के लिए प्रोत्साहित करती है। अभी कुछ दिन पहले खबर आई थी कि शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इसके राइट्स खरीद लिए हैं। अब वो लीगल राइट्स पूजा शेट्टी के पास हैं। वहीं अनुजा चौहान की किताब पर ही सोनम की बहन रिया कपूर भी बैटल ऑफ बिटोरा फिल्म सोनम और फवाद खान के साथ बनाना चाहती थी लेकिन ये सफल न हो सका। बतता दें कि फिलहाल सोनम वीरे दी वेडिंग की शूटिंग शुरू करने जा रही है। इस फिल्म में सोनम के साथ करीना कपूर खान , स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया होंगी। इस फिल्म को सोनम की बहन रिया ही प्रोड्यूस कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »