25 Apr 2024, 14:39:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुबंई। फरहान अख्तर स्टारर फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित हैै। फिल्म के कई गाने रिलीज किए जा चुके हैं। जिसे फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब इस फिल्म के नए गाने ‘रंगदारी’ को रिलीज किया गया है। इस गाने को जितनी खूबसूरती से लिखा गया है उससे भी ज्यादा खूबसूरती से इसे फिल्माया गया है। इस गाने में फरहान डायना पेंटी को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री गाने में बेहद खूबसूरत लग रही है। अर्जुन हरजाई ने इस गाने को कम्पोज किया है। अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से इस गाने में चार चांद लगा दिया है। इस फिल्म में फरहान  किशन मोहन गिरहोत्रा की भूमिका अदा कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »