20 Apr 2024, 20:02:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गोदभराई में लाल लहंगे में बेहत खूबसूरत नजर आईं ईशा देओल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2017 3:47PM | Updated Date: Aug 24 2017 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जल्द मां बनने जा रही अभिनेत्री ईशा देओल ने अपनी गोद भराई की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। गुरुवार को मुंबई में ईशा की गोदभराई की रस्‍म हुई जिसमें उनके परिवार और रिश्‍तेदार शामिल हुए। इस रस्‍म की शुरुआत से पहले ईशा ने अपना एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया जिसमें वह सफेद सूट में नजर आ रही थीं।ईशा ने अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा-बेहद खुश हूं। आखिरकार वह पल आ गया।
 
आपको बता दें कि ईशा ने अपनी गोदभराई के लिए डिजाइनर नीता लुल्‍ला का डिजाइन किया हुआ लाल और गुलाबी रंग का लहंगा पहना है।इस रस्‍म की एक फोटो ईशा की करीबी दोस्त और फिल्म 'न तुम जानों न हम' में उनकी को-स्टार रहीं शिलार्ना वेज ने शेयर की है।शिलार्ना, जो एक शेफ हैं खुद भी प्रेग्‍नेंट हैं. ईशा की गोदभराई मुंबई के राधा रासबिहारी मंदिर में हुई है जहां से उनकी सहेली ने यह फोटो पोस्‍ट किया है।साल 2012 में ईशा ने भरत तख्‍तानी से शादी की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »