19 Apr 2024, 17:40:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन स्क्रीन पर अर्जुन कपूर के साथ नजर आ सकती हैं। कृति की फिल्म "बरेली की बर्फी" हाल ही में प्रदर्शित हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। चर्चा है कि अर्जुन कपूर के साथ कृति एक फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी।
 
निर्देशक जोड़ी राज निधिमोरू और कृष्णा डीके के निर्देशन में बनने वाली आगामी फिल्म 'फर्जी' में कृति के ऑपोजिट अर्जुन कपूर को कास्ट किए जाने की चर्चा है। पिछले एक महीने के दौरान इस फिल्म के बारे में चर्चा करने के लिए अर्जुन और फिल्म के निर्देशकों के बीच तीन मींटिंग हो चुकी हैं और हाल ही में इन लोगों ने स्क्रिप्ट पर भी काफी चर्चा की है। अर्जुन ने औपचारिक तौर पर कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है, इस प्रॉजेक्ट से जुड़ने के लिए उन्होंने हामी भर दी है और जल्द ही वह औपचारिक तौर पर इस फिल्म से जुड़ जाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »