25 Apr 2024, 09:11:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जब अमिताभ के कमरे में घुसी उनकी फैन, तो साड़ी उतार दी धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2017 2:59PM | Updated Date: Aug 24 2017 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के वैसे तो कई दीवानें हैं। दर्शक उनके काम और फिल्म में उनके हर किरदार को काफी पसंद करते हैं। ऐसा ही कुछ वाक्या बिग बी के साथ उनके फैंस ने किया जिसे देखकर वह काफी हैरान रह गए थे। उनकी एक फीमेल फैन ने अमिताभ बच्चन को मुसीबत में डाल दिया था। अमिताभ के इस किस्से का जिक्र मायापुरी मैगजीन के 1975 के एक अंक में किया गया था।

बताया जा रहा है कि अमिताभ किसी फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर गए थे। जब वह शूट के बाद अपने कमरे में लौटे तो वहां एक लड़की को इंतजार करते पाया। अमिताभ ने शालीनतापूर्वक उस लड़की से कहा कि वे थक गए हैं और आराम करना चाहते हैं लेकिन लड़की अमिताभ को अपनी अदाओं से लुभाने की कोशिश करने लगी। उसने कहा कि वह उनसे बहुत प्यार करती है। लड़की का प्रपोजल सुनकर बिग बी हैरान रह गए। उन्होंने उसे वहां से जाने को कहा और दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगे लेकिन वह जाने के लिए तैयार नहीं, बल्कि अंदर से दरवाजे को लॉक कर दिया। इतना ही नहीं, वह बिग बी को ब्लैकमेल करने लगी। उसने अपनी साड़ी उनके सामने खोल दी और धमकी दी कि अगर उन्होंने उसकी बात नहीं मानी तो वह शोर मचा देगी।
 
खबरों की मानें तो लड़की की धमकी से बिग बी कुछ सहम गए। उन्होंने सोचा कि शायद वह मानसिक रूप से बीमार थी। इसके बाद बिग बी ने समझदारी से काम लिया। उन्होंने लड़की को विश्वास में लिया। कुछ देर बार बिग बी ने चाय के लिए फोन किया। तब लड़की ने उन्हें चेतावनी दी कि वे कोई चाल न चलें। जब चाय लेकर आए वेटर ने दरवाजा नॉक किया और बिग बी उसे खोलने के लिए उठे लड़की भी पीछे-पीछे हो ली। दरवाजा खोलने के बाद वेटर अंदर चाय रखने गया, उतने में बिग बी ने लड़की को गोद में उठाकर बाहर कर दिया और जल्दी से आकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »