29 Mar 2024, 18:33:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पीएम मोदी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने इस लिस्ट में बनाई जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2017 12:53PM | Updated Date: Aug 24 2017 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बॉलीवुड से हॉलीवुड गईं एक्ट्रेस प्रियंका बिल्कुल उनके कदम से कदम से मिलाकर चल रही है। दरअसल हाल ही में पीएम मोदी और प्रियंका चोपड़ा को सोशल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन की टॉप पावरफुल सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शुमार किया गया है। जी हां, हाल ही में लिंक्डइन ने 2017 के सबसे ज्यादा पॉपुलर लोगों की लिस्ट जारी की है। लिंक्डइन ने पॉवर प्रोफाइल्स के चौथे संस्करण की अनांउसमेंट की है। इस लिस्ट में 50 ऐसे पेशेवर लोगों के  नाम शुमार हैं जो खुद को एक ब्रांड की तरह पहचान दिलाने में कामयाब रहे है। बता दें कि लिंक्डइन पर पीएम मोदी के 22 लाख फॉलोवर हैं। इस लिस्ट में पीएम मोदी तीसरी बार शामिल हुए हैं। वहीं इस पावर प्रोफाइल्स में कांग्रेस सांसद शशि थरूर, सिप्ला के ग्लोबल चीफ पीपुल ऑफिसर प्रबीर झा, चिल्ड्रन फाउंडेशन के संस्थापक कैलाश सत्यार्थीऔर श्याओमी टेक्नोलॉजी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन लिस्ट में शुमार है।

वहीं इन सबके अलावा बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में शुमार हुई है। गौरतलब है कि प्रियंका ने इंडिया के साथ साथ विदेश में भी पहचान बनाई है। प्रियंका आज हॉलीवुड का जाना माना नाम है। पिगी चोप्स हाल ही में हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में नजर आई थी। इसके अलावा वो क्वांटिको सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं जल्द ही वो इजन्ट इट रोमांटिक और अ किड लाइक जैक जैसी फिल्मों में नजर आने वाली है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »