18 Apr 2024, 23:30:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्‍म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' रिलीज से एक दिन पहले लीक हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2017 12:02PM | Updated Date: Aug 24 2017 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ रिलीज से एक दिन पहले  ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म को रिलीज करने को लेकर पहले से ही इतनी रुकावटें आ रही थीं। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई सीन में कट लगाए थे। इसके बाद कट की संख्या को घटाया गया।
 
आखिरकार फिल्म में कुल 8 छोटे कट्स लगाए गए और फिल्म को पास किया गया।इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स की खबर के मुताबिक फिल्म को कई वेबसाइट्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। हालांकि फिल्म का प्रिंट काफी खराब बताया जा रहा है। फिल्म कहां से लीक हुई है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।'बाबुमोशाय बंदूकबाज' के लीक होने का असर फिल्म के कलेक्शन पर भी पड़ेगा।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »