25 Apr 2024, 00:39:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सोहा अली खान बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। इन दिनों वे अपने मदरहुड पीरियड को बेहद अनोखे अंदाज में एंन्जॉय कर रही हैं। वे अक्सर सोशल साइड पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। 

इंटरनेशनल योग दिवस पर भी सोहा ने अपना बेबी बंप दिखाते हुए योगा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जोकि उस वक्त काफी वायरल भी हुई थी। एक बार फिर सोहा ने योग करते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। 
 
बता दें, बॉलीवुड स्टार्स और फिटनेस का गहरा रिश्ता है। अपने आपको फिट रखने के लिए वे अक्सर एक्सरसाइज और योगा का सहारा लेते नजर आ ही जाते हैं। कुछ दिनों पहले सोहा अली खान की गोद भराई की रस्म भी निभाई गई है। जिसमें भाभी करीना कपूर, उनके क्यूट बेटे तैमूर 
 
अली खान पटौदी, करिश्मा कपूर, नेहा धूपिया और कोंकणा सेन भी नजर आएं थे। इसके बाद सोहा के बेबी शावर की तस्वीरें मीडिया में और सोशल साइड पर खूब वायरल हुई थी। सोहा ने भी गोद भराई की कुछ तस्वीरें सोशल अकाउंट पर शेयर की थी। जिसमें वे बेहद खुबसूरत नजर आ रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »