24 Apr 2024, 09:05:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐश्वर्या को कभी झेलना पड़ा था ये, अब देंगी करारा जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 12:42PM | Updated Date: Aug 21 2017 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अगली फिल्म ‘फन्ने खान’ में ऐश्वर्या राय और आर माधवन रोमांस करते नजर आ सकते हैं। फैंस के लिए फिल्म को लेकर एक और खुलासा हुआ है। 
 
दरअसल, फिल्म की कहानी बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर बेस्ड है और इस दर्द को तो ऐश्वर्या बखूबी झेल भी चुकी हैं। याद है ना कैसे प्रेगनेंसी के बाद ऐश्वर्या को अपने मोटापे के लिए देश ही नहीं विदेशों में भी आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
 
खबरे ये भी हैं कि फिल्म फन्ने खान की कहानी बॉडी शेमिंग के खिलाफ कड़ा मैसेज देती है। आमतौर पर ऐश्वर्या स्क्रिप्ट को फाइनल करने में कई महीने लगाती हैं लेकिन यह फिल्म एक्ट्रैस ने सिर्फ दो हफ्ते के अंदर ही साइन कर ली थी। फिल्म के लिए ऐश्वर्या मेकर्स की पहली पसंद थीं और जब उन्होंने इसे करने की हामी भरी तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा।
 
मिस वर्ल्ड और भारत की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार ऐश्वर्या को फैंस लंबे अरसे तक ओवरवेट नहीं देख पाएं। हालांकि कुछ समय बाद जिम में पसीना बहाने के बाद ऐश्वर्या फिर से स्लिम फिट अवतार में ढल गई हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म फन्ने खान की कहानी अनिल कपूर की ओवरवेट बेटी के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो कि अपना वजन घटाने के लिए आतुर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »