20 Apr 2024, 09:04:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका पादुकोण ने पहनी ऐसी ड्रेस कि उड़ने लगी खिल्ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 12:20PM | Updated Date: Aug 21 2017 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ नहीं बल्कि ड्रेसिंग सेंस की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आमतौर पर दीपिका सिंपल, सोबर और स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में उन्होंने ऐसे कपड़े पहने जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, हाल ही में दीपिका एयरपोर्ट पर डबल कलर की शर्ट पहने नजर आईं। दीपिका को एक ऐसी शर्ट पहने हुए स्पॉट किया गया है जो आधी सफेद और आधी रेड चेक में थी। इस डबल कलर शर्ट के साथ उन्होंने 70 के दशक के पैंट्स पहने थे। यह लुक उनके फैन्स को थोड़ा अटपटा लगा, ऐसे में ट्विटर यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

दीपिका के कथित ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह अक्सर चमकीले-भड़कीले और अतरंगी कपड़े पहनकर सुर्खियों में आते हैं, ऐसे में कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि दीपिका का यह लुक रणवीर की वजह से है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »