28 Mar 2024, 14:31:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अब ऐश्वर्या रॉय के साथ रोमांस करेगा साउथ का यह एक्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 11:59AM | Updated Date: Aug 21 2017 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कुछ दिनों पहले ही ‘फन्ने खान’ में ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर का नाम कन्फर्म हुआ है। हालांकि, निर्माता ने इसकी खबर पहले ही दी थी कि अनिल कपूर और ऐश्वर्या इस फिल्म में रोमांस करते नहीं दिखाई देंगे। अब ऐश के साथ रोमांस करने के लिए इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार ने काम करने के लिए हामी भर दी है। यह कोई और नहीं बल्कि रहना हैं तेरे दिल से सबके दिल में बस चुके आर माधवन हैं। जो इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं। आर माधवन से पहले फिल्म के लिए राजकुमार राव, विक्की कौशल और अक्षय ओबेरॉय का नाम सामने आ रहा था लेकिन फिल्म के मेकर्स ने आर माधवन का नाम फाइनल किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »