19 Apr 2024, 10:05:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म अभिनेता मनोज कुमार को एक समय 'भारत कुमार' की उपाधि से सुशोभित कर इसी नाम से पुकारा जाता था। इसके पीछे कारण यह था कि वह देशभक्ति से प्रेरित कई सिनेमा का निर्माण करते थे। खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने मुंबई में फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही सवालों को जवाब दिए। मनोज कुमार और अक्षय की तुलना पर खिलाड़ी बोले कि मनोज कुमार की किसी भी तरह से तुलना नहीं हो सकती क्योंकि मनोज कुमार ने अपने समय में बहुत अच्छी फिल्में की थी।
 
इसके अलावा उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन भी किया था। जबकि मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। इस मौके पर अक्षय कुमार ने माना कि वह कभी भी नए जमाने के भारत कुमार नहीं बन सकते क्योंकि यह उपाधि मात्र मनोज कुमार की ही है। अक्षय कुमार ने मनोज कुमार को एक महान व्यक्ति और अभिनेता भी बताया। अक्षय से यह सवाल इसलिए पूछा गया क्योंकि अक्षय कुमार इन दिनों कई ऐसी फिल्में कर रहे हैं जो सामाजिक मुद्दों पर आधारित है।अक्षय कुमार की नई फिल्म 'पैडमैन' आनेवाली है। यह फिल्म ऐसे व्यक्ति पर आधारित है जिसने महिलाओं के लिए सस्ते सेनेटरी पैड्स बनाने की मशीन इजात की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »