24 Apr 2024, 23:49:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक्टर अश्मित पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड महक चहल के साथ की सगाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 12:51PM | Updated Date: Aug 19 2017 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अश्मित पटेल ने लगभग दो सालों तक डेट करने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड महक चहल के साथ सगाई कर ली है। बॉम्बे टाइम्स को अश्मित ने बताया कि वो आने वाले 6 महीनों में शादी कर लेंगे। एक्टर चाहते हैं कि उनकी शादी विदेश में हो वहीं महक की इच्छा भारत में ही शादी करने की है। कपल की मुलाकात 12 साल पहले हुई थी लेकिन दोनों ने 2015 से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। उसी साल दोनों ने टीवी शो पावर कपल में हिस्सा लिया था और उस दौरान दोनों की जबर्दस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अश्मित और महक एक दूसरे को लेकर निश्चिंत हो गए और अपने रिश्तो को उन्होंने दूसरे चरण में ले जाने का निश्चय कर लिया। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे के परिवार से मुलाकात कर चुके हैं। अश्मित ने बॉम्बे टाइम्स को बताया कि वो महक को पेरिस में प्रपोज करना चाहते थे। लेकिन जब हाल ही में दोनों स्पेन में छुट्टियां बिता रहे थे तो मारबेला के एक रेस्टोरेंट में बैठे थे जहां का नजारा जबर्दस्त था। उन्हें लगा कि यही सही समय है। जिसके बाद अश्मित ने महक को प्रपोज कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »