29 Mar 2024, 11:57:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी में जाह्नवी की बैकलेस ड्रेस देख खुले रह गए लोगों के मुंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 2:48PM | Updated Date: Aug 18 2017 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। पिछले रविवार को श्रीदेवी 54 साल की हो गई थीं। उनके बर्थडे के मौके पर मनीष मल्होत्रा ने एक शानदार पार्टी रखी थी। पार्टी में बॉलीवुड की हर बड़ी हस्ती ने शिरकत की। ये पार्टी मनीष मल्होत्रा के घर पर थी। पार्टी में एक बार श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ही सेंटर ऑफ अट्रैक्‍शन रहीं। जाह्नवी ने शिमरी बैकलेस टॉप पहना हुआ था। ब्लू जींस और हील उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे थे। इससे पहले भी जाह्नवी अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।यहां ऐश्वर्या का अंदाज भी देखने लायक था।
 
उन्होंने भी शिमरी ढीला-ढला गाउन पहना हुआ था‌। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऐश्वर्या का ये अंदाज काफी अलग था।जाह्नवी और ऐश्वर्या के अलावा पार्टी में टीना मुनीम, रेखा और विद्या बालन भी नजर आए। अपने जमाने की हर टॉप की हीरोइन को मनीष ने इनवाइट किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »