23 Apr 2024, 15:53:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना का कहना है कि वह अपने पिता विनोद खन्ना की बायोपिक के लिए सही नहीं है। हाल ही में अक्षय के दिवगंत पिता विनोद खन्ना की बॉयोपिक बनने की खबर सुर्खियों में आई थी। इस फिल्म में कौन विनोद खन्ना के किरदार में दिखेगा इस पर अक्षय का कहना है कि वह विनोद खन्ना की तरह नहीं दिखते हैं।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने पिता की बायोपिक में उनकी भूमिका निभाना चाहेंगे? अक्षय ने कहा, "किसी का वास्तविक जीवन चित्रित करने के लिए, आपको उसके जैसा दिखना जरूरी है। मैं अपने पिता जैसा बिल्कुल नहीं दिखता।पूछे जाने पर कि क्या वह पिता की बायोपिक चाहते हैं? अक्षय ने कहा, "मैं इस बारे में कभी नहीं सोचा, इसलिए मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। असल जिंदगी के किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि आपको ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभानी है, जो अस्तित्व में है, इसलिए यह मुश्किल होता है।" अक्षय का कहना है कि वह किसी असल जिंदगी के व्यक्ति की भूमिका निभाने से पहले 10 बार सोचेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »